Agra News: एडीएम ने किया शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण
आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: डीएम ने आगरा खंड शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को शराब, बीयर, भांग की थोक व फुटकर दुकानें आज बंद रहेंगी। गुरूवार को एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद ने जिला आबकारी अधिकारी के साथ जनपद की देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप सहित विभिन्न फुटकर आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा मदिरा की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड आदि की गहनता से जांच की। साथ ही दुकानों के संचालन एवं निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि मतदान दिवस 23 अक्तूबर के दिन मदिरा की दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाए। यह भी पढ़ें- यूपी के 72 जिलों में 2 दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.