Agra News: एक पहल पाठशाला में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप पर आधारित सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की राधा-कृष्ण एवं अन्य पौराणिक पात्रों की मनमोहक वेशभूषा रही। मुकुट, बांसुरी और पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को खूब आनंदित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जन्माष्टमी पर स्कूलों में गू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.