आगरा, सितम्बर 30 -- Agra News: संत बाबा साधू सिंह मोनी और संत बाबा निरंजन सिंह की याद में तीन दिवसीय कीर्तन समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष हो रहे आयोजन की विस्तार से जानकारी देते हुए गुरमत समागम का पोस्टर विमोचन किया गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरमत समागम पिछले 38 वर्षों से निरंतर एक, दो, तीन अक्तूबर को आयोजित किया जा रहा है। इस गुरमत समागम का उद्देश्य नई पीढ़ी को महापुरुषों की ओर से किए गए कार्यों संघर्ष व इस गुरुद्वारे को भव्यता प्रदान किए जाने में किए गए अथक प्रयासों से रूबरू कराना है क्योंकि जब संत मोनी जी ने यहां सेवा संभाली तब यह पूरा क्षेत्र सुनसान जंगल हुआ करता था। यह भी पढ़ें- श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के दून आगमन पर्व पर सजेगा धार्मिक दीवान दूर-दूर तक कोई आबादी नहीं थी ...