आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: एत्मादुद्दौला क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अयुक्त के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित पुष्पेंद्र प्रजापति लंबे समय से उसे और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत के अनुसार आरोपित इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और स्नैपचैट पर विभिन्न आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री साझा करता है। एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छेड़छाड़ किए गए फोटो और वीडियो भी वायरल कर रहा है। आरोप है कि आरोपी रास्ते में रोककर गाली गलौज करता है, धमकाता है। यह भी पढ़ें- Nainital News: अधिवक्ता ने सोशल मीडिया में बदनाम करने का लगाया आरोप फायरिंग तक कर चुका है। महिला ने बताया कि भय के कारण उ...