आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: जनपद में बारिश नहीं होने से बड़ी उमसभरी गर्मी की वजह से लोग डायरिया व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे रोगियों की संख्या 1982 तक पहुंच गई। इनमें बुखार के 380 व डायरिया के 145 रोगी हैं। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने कहा कि मौसम में आए बदलाव की वजह से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। दिन में तेज धूप व रात के समय तापमान कम होने से जरा सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को आए 1982 रोगियों में बुखार के रोगियों की संख्या 380 है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मौसम बदलते ही बढ़े मरीज, जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़ ओपीडी में चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच कराकर उपचार किया है। सांस संबंधी रोगों से पीड़ित 313 रोग...