Agra News: उफन रहा सीवर, बरसात के सीजन में बनेगा मुसीबत
आगरा, जुलाई 5 -- Agra News: आवास विकास कालोनी में बीते एक माह से सीवर उफनने की समस्या गंभीर हो गई है। एक से लेकर 16 तक ऐसा कोई भी सेक्टर नहीं है जहां सीवर का पानी सड़कों पर नहीं बह रहा हो। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सीवर का गंदा पानी बारिश के पानी के साथ मिलकर घरों में घुस रहा है। इन घरों में लोगों का रहना और खाना बनाना मुश्किल हो गया है। सेक्टर 11 ए की रहने वाली मीरा सेंगर ने बताया कि घर के सामने ही सीवर का पानी जमा है। बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घर के बाहर पौधे लगाए थे, वो खराब हो गए हैं। घरों में कैद हो कर रह गए हैं। सेक्टर छह सी में भवन संख्या 251 और भवन संख्या 801 के सामने कई दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। यहां के निवासी विनीत जैन, महेश और रवींद्र ने बताया कि बवाग कंपनी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। शिकायत करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.