Agra News: उत्तर प्रदेश लेखिका मंच ने मनाई हरियाली तीज
आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: उत्तर प्रदेश लेखिका मंच की ओर से आगरा क्लब में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सावन की फुहारों और उत्सवी माहौल के बीच मेहंदी, मल्हार, गीत-संगीत, काव्य पाठ और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। शशि मल्होत्रा ने कविता, डॉ. अनुराधा मिश्रा ने कजरी और दलजीत ने पंजाबी टप्पे प्रस्तुत किए। राजश्री यादव ने 'प्रीत पगी बरखा की बूंदें' प्रेम गीत सुनाया। डॉ. अमिता सरकार ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। करुणा, सुजाता, कुसुम और गीता शर्मा ने सामूहिक नृत्य किया। डॉ. अपर्णा ने शिव महिमा और डॉ. दीपा रावत ने सावन के महत्व पर विचार रखे। डॉ. शिखा श्रीधर ने मायके न जा पाने वाली बेटियों की भावनाओं को अपनी प्रस्तुति में व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Agra News: सखी शक्ति क्लब के तीज कार्यक्रम में गीतों पर झूमी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.