आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: टीचर्स कॉलोनी जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण महापर्व के छठवें दिन सोमवार को उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। आचार्यश्री सौभाग्यसागर महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ लिया। अष्टद्रव्य से भगवान की पूजा करते हुए श्रद्धालुओं ने उत्तम संयम धर्म को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। आचार्य सौभाग्य सागर ने कहा कि संयम आत्मकल्याण का महत्वपूर्ण मार्ग है। मनुष्य को अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखते हुए मर्यादित जीवन और धर्ममय आचरण अपनाना चाहिए। दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत सुगंध दशमी के पावन अवसर पर श्री शांतिनाथ युवा मंडल की ओर से विशेष रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी...