आगरा, अगस्त 29 -- Agra News: कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए आमंत्रण यात्रा निकालकर शहरवासियों को उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। बल्केश्वर तिराहे से मंदिर अध्यक्ष अरविन्द प्रभु के नेतृत्व में निकली यात्रा कमला नगर मेन मार्केट और महाराजा अग्रसेन मार्ग से होकर श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान मृदंग, मंजीरों और हरिनाम संकीर्तन से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। अरविन्द प्रभु ने बताया कि चार सितम्बर को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में शाम छह से रात 10 बजे तक कलश अभिषेक एवं भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक होगा। पांच सितम्बर को नन्दोत्सव के अंतर्गत दही हांडी, हिंडौला दर्शन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता...