आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: डॉ. गौर हरि सिंघानिया 28वीं यूपी वेटरंस इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में आगरा वेटरंस टीम का पहला लीग मैच रविवार चार अक्तूबर को इटावा के खिलाफ होगा। आगरा वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि मैच सुबह 11 बजे से कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम, कुबेरपुर में खेला जाएगा। आगरा वेटरंस टीम में अजय कदम (कप्तान), धीरज शर्मा, गिरजेश तिवारी, अंशु मित्तल, जुगल शर्मा, विनय शर्मा, हरवीर बंटी, जावेद शमीम, विवेक यादव, विजय चौहान, कौशल शर्मा, विनोद, आशु यादव, हरीश विष्ट, जयवीर सिंह और ओम यादव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अविनाश की शतकीय पारी से नाइट स्कॉर्चर्स जीता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...