आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: ढोलना थाना क्षेत्र के इखौना गांव में गत माह हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में इखौना गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र सुल्तान सिंह ने बताया है कि गत माह उसके घर चोरी हुई थी। घर से चांदी की पाजेब, कुंडल, दो लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...