Agra News: इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के आपत्तिजनक फोटो डाले
आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: सदर क्षेत्र में एक युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो- वीडियो पोस्ट करने और परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर देकर पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि धौलपुर निवासी देव उर्फ छोटू उनकी बेटी को लगातार मोबाइल पर कॉल करके परेशान कर रहा है। आरोप है कि उसने बेटी के नाम से फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर उस पर आपत्तिजनक फोटो, वीडियो पोस्ट कर दिए हैं। जिससे उसकी छवि खराब हो रही है। बेटी अवसाद में है। परिवार का कहना है कि आरोपित ने बेटी को धमकी दी है कि वह उसे बदनाम कर देगा, उसकी शादी नहीं हो देगा। पिता का आरोप है आरोपित ने बेटी को जान से मारने की भी धमकी दी है। जिससे बेटी और परिवार मानसिक तनाव में है। पुलिस ने आरोपित के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.