Agra News: इंदिरापुरम क्षेत्र में फिर गहराया पेयजल संकट
आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: शहर के वार्ड 77 के अंतर्गत आने वाली एडीए की कॉलोनी इंदिरापुरम में पेयजल का संकट विकराल रूप धारण करता जा रहा है। कॉलोनी में ट्यूबवेलों की बदहाल स्थिति के चलते लगभग आठ से दस हजार की आबादी गंभीर पानी की समस्या से जूझ रही है। स्थिति यह है कि ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के परिवार पूरी तरह इन्हीं ट्यूबवेलों पर निर्भर हैं, लेकिन वर्तमान हालात ने इनकी नींद उड़ा दी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कॉलोनी में पहले चार से पांच ट्यूबवेल हुआ करते थे, जो समय के साथ एक-एक कर बंद हो गए। वर्तमान में केवल दो ट्यूबवेल ही चल रहे हैं, वह भी अपनी आधी क्षमता से कार्य कर पा रहे हैं। हाल ही में करीब तीन साल पहले लगाए गए एक ट्यूबवेल के नए बोर में नई मशीन डालने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.