Agra News: आसरा कालोनी में सुविधाओं का अभाव, पानी का आधा अधूरा इंतजाम
आगरा, जुलाई 2 -- Agra News: क्षेत्र की आसरा आवासीय कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से लोग परेशान हैं। यहां करीब एक वर्ष पहले पानी की ओवरहेड टंकी गिर गई थी, लेकिन आज तक न उसका मलबा हटा, न दूसरी टंकी बनी और न ही उसकी मरम्मत कराई गई। इसके अलावा साफ सफाई भी नहीं हो रही है। जलभराव, गंदगी की वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कालोनी में सुविधाएं जुटाने की मांग की है। आसरा आवासीय कालोनी में सैंकडों की संख्या में परिवार रहते हैं। इन दिनों बरसात का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में कालोनी मूल भूत सुविधाओं की कमी लोगों के लिए भारी साबित हो सकती है। कालोनी वाशिंदों की मानें तो कालोनी में सफाई कर्मी नियमित रूप से कॉलोनी में नहीं पहुंचते, जिसके कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियों की समुचित सफाई व्यवस्था न होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.