आगरा, अगस्त 28 -- Agra News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामलाल वृद्धाश्रम एवं गोशाला में शुक्रवार को प्रेम, स्नेह और भाईचारे से भरा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों के लिए यह दिन बेहद भावुक और यादगार रहा। आश्रम की सभी माताओं ने आश्रमवासियों को अपने हाथों से राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान माताओं ने सभी आश्रमवासियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं आश्रमवासियों ने भी माताओं के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे आश्रम परिसर में परिवार जैसी आत्मीयता और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नामकुम प्रोबेशन होम में बहनों के मिला उपहार इस अवसर...