Agra News: आरोपी को मिली राहत, जमानत
आगरा, सितम्बर 28 -- Agra News: सत्र न्यायाधीश ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी बबलू उर्फ मानव का जमानत प्रार्थनापत्र मंजूर कर लिया। आरोपी की ओर से अधिवक्ता विमल बघेल, आकाश कुशवाह और पवन बघेल ने तर्क दिया कि उसे झूठा फंसाया गया है। प्राथमिकी दो दिन की देरी से दर्ज हुई और घटना का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। उन्होंने पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण का हवाला देते हुए कहा कि उसने किसी गलत काम से इनकार किया और अंदरूनी जांच कराने से मना किया था। मामला थाना मंटोला से संबंधित है। वादी के अनुसार 14 जून की रात 10 बजे पड़ोसी बबलू और अन्य लोग गली में एकत्र हुए और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। लोगों के बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने वादी की पत्नी के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.