Agra News: आरुष श्रीवास्तव ने अमेरिका में बढ़ाया आगरा का मान
आगरा, सितम्बर 10 -- Agra News: नन्हे वुशू खिलाड़ी आरुष श्रीवास्तव ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई वर्ल्ड वुशू ओपन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर ताजनगरी का मान बढ़ाया है। 10 वर्षीय आरुष ने आठ सितंबर को सांता क्लारा कन्वेंशन सेंटर में हुई वर्ल्ड वुशू ओपन चैम्पियनशिप में अपने भार वर्ग में दो अलग-अलग कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। दोनों कैटेगरी के फाइनल में आरुष ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर दोहरे स्वर्ण पदक जीत लिए। आरुष का सफर प्रतियोगिता में नानचाकू स्पर्धा का रजत पदक जीतकर दो स्वर्ण व एक रजत पदक के साथ समाप्त हुआ। आरुष सैन फ्रांसिस्को में अपने पिता गुंजन श्रीवास्तव व मां साक्षी भटनागर के साथ रहते हैं और वुशू का अभ्यास करते हैं। आरुष की सफलता पर उनके नाना बल्देव भटनागर, नानी शील भटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.