Agra News: आरटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश को 30 तक मौका
आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में एससीवीटी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 अक्तूबर की रात 12 बजे तक वॉक-इन प्रक्रिया के तहत मौका दिया गया है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार पूर्व पंजीकृत और नए अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश का मौका मिलेगा। परिषद के संयुक्त निदेशक राधेश्याम यादव ने सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर अभ्यर्थियों का डाटा एससीवीटी पोर्टल पर अपलोड कर दें। अंतिम तिथि और समय के बाद डाटा अपलोड करने का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.