Agra News: आरएमओ चौराहे के पास डंपर ने छात्रा को रौंदा, मौत
आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: यातायात माह चल रहा है। बुधवार को सदर थाने के पास आरएमओ चौराहे पर दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। पीडब्लूडी का डंपर उसे 15 मीटर तक घसीटता ले गया। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ फरार हो गया। पिता ने आरोपित गाड़ी और चालक के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। सेवला जाट के सुदामा पुरी निवासी उमेश सिंह ने बताया कि बेटी रिया को कोचिंग छोड़ने जा रहे थे। आरएमओ चौराहे के पास पीडब्लूडी के डंपर ने स्कूटी में टक्कर मारी। वह सड़क पर गिर पड़े। बेटी डंपर के पहिए में फंस गई। चालक बेटी को 15 मीटर तक घसीटता ले गया। राहगीर शोर मचाते डंपर के पीछे भागे। यह देख चालक कूदकर भाग गया। गाड़ी वहीं छोड़ गया। पुलिस ने आधे घंटे के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.