Agra News: आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के तरीके सीखे
आगरा, सितम्बर 11 -- Agra News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव लभेड़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज में शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ मिलकर 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गाजियाबाद की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ ही गांव के लोगों को आपदा प्रबंधन सिखाया और प्राथमिक उपचार के तरीके भी बताए। स्कूल सेफ्टी और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ के टीम कमांडर इंस्पेक्टर चमन किशोर गुप्ता की अगुवाई में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को इमरजेंसी हालात के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान जान बचाने के लिए झुको, ढको और पकड़ो तकनीक का अभ्यास कराया। इमरजेंसी में इमारत से सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके और आग से बचाव के जरूरी उपायों की जानकारी दी। किसी भी दुर्घटना या इमरजेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.