Agra News: आत्महत्या के इरादे से स्टेशन पहुंची महिला को जीआरपी ने बचाया
आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: जीआरपी आगरा कैंट ने राजामंडी स्टेशन पर आत्महत्या के इरादे से पहुंची एक महिला को बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि 19 जुलाई की रात 11.20 बजे जीआरपी की टीम राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान आगरा निवासी एक महिला घर से बिना बताए परिवार से क्षुब्ध होकर आत्महत्या के लिए स्टेशन पर आकर बैठी हुई थी। पुलिस टीम ने अकेली महिला को रोते हुए देखा तो उसे सांत्वना देते हुए रोने का कारण पूछा। महिला ने गृहक्लेश से परेशान होकर आत्महत्या के लिए स्टेशन आने की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को समझाया और मोबाइल नंबर लेकर मायके वालों को खबर दी। कुछ समय बाद महिला का भाई मौके पर आया और पुलिस ने महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.