आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: विगत रात को कस्बा में बिजली की लाइनों में अचानक फॉल्ट होने से जबर्दस्त चिंगारी उठने लगी। कई जगह से बिजली की केबिल जलने से आतिशबाजी की तरह से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना लोगों ने बिजली विभाग को दी। जिससे लाइन को फौरन बंद किया गया। बाद में लाइन की मरम्मत करके ठीक किया गया। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। देर शाम को बिजली की केबिलें कई जगह से चिंगारी और आतिशबाजी की तरह से जली तो लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्क पर वायरल कर दिया। जिससे मामला विद्युत विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...