आगरा, अगस्त 12 -- Agra News: राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समिति की ओर से वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को ताजगंज क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को ताजगंज स्थित होटल में समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। अध्यक्ष बबलू पहलवान एवं प्रदीप राठौर ने बताया कि वर्ष 1984 से ताजगंज क्षेत्र में निरंतर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती मनाई जा रही है। इस वर्ष 42वीं शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल है। सुबह राठौर मंदिर पर हवन एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद दुर्गादास पुरानी मंडी स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात तुलसी चबूतरा स्थित राठौर मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्र...