Agra News: आज नामांकन करेंगे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी
आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: उप्र विधान परिषद चुनाव में आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। सुबह 10 बजे सभी लोग पार्टी कार्यालय पर इकट्ठे होंगे। यहां से कलक्ट्रेट में पर्चा भरने के लिए रवाना होंगे। स्नातक सीट पर शशांक यादव सीटू और शिक्षक सीट पर डा. आकाश अग्रवाल पर्चा भरेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में नामांकन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति ने बताया कि पार्टी ने आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में श्रीनिवास यादव को जिले का प्रभारी बनाया है। यह जिम्मेदारी संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए सौंपी गई है। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नामांकन में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.