Agra News: आज खुलेगा रजिस्ट्री दफ्तर, रहेगा विरोध
आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: तहसील सदर स्थित उप निबंधक प्रथम का कार्यालय रविवार को खुलेगा। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते बैनामे होने की संभावन नहीं हैं। निबंधन विभाग ने यह व्यवस्था कामकाजी लोग जो कार्य दिवस में व्यस्तता के कारण रजिस्ट्री या शादी का पंजीकरण नहीं पाते हैं। उन्हें अब सहूलियत दी गई है। रविवार सुबह दस से पांच बजे तक उप निबंधक प्रथम का कार्यालय खुलेगा। वहीं तहसील बार एसोसिएशन सदर के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खोलने पर अधिवक्ता, दस्तावेज लेखकों का कार्य बहिष्कार/हड़ताल जारी रहेंगी। रविवार अवकाश का दिन है। अधिवक्ता 19 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रक्रिया का तभी से विरोध कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.