Agra News: आगरा सिटी स्टेशन से चल रही गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू ट्रेन
आगरा, जुलाई 28 -- Agra News: यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 64167/64168 गाजियाबाद-टूंडला- गाजियाबाद दैनिक ईएमयू (12 कोच) का परिचालन 15 जुलाई से अस्थायी रूप से आगरा सिटी स्टेशन तक विस्तारित किया गया है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन गाजियाबाद से प्रातः 6:10 बजे चलकर सुबह 11.25 बजे टूंडला और उसके बाद 11:35 बजे एत्मादपुर, 11:48 बजे छलेसर, 12.13 बजे यमुना ब्रिज और 12:45 बजे आगरा सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन आगरा सिटी स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे चलकर 2.35 बजे यमुना ब्रिज, 2.43 बजे छलेसर, 3.01 बजे एत्मादपुर और 3.30 बजे टूंडला पहुंचेगी। वहां से शाम 7.50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.