Agra News: आगरा मंडल ने 7 स्वर्ण सहित 27 पदक के साथ जीतीं चार ट्राफी
आगरा, अक्टूबर 9 -- Agra News: गोरखपुर में हुई प्रदेशीय माध्यमिक बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा मंडल ने प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 12 रजत, 8 कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक के साथ चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया। आगरा की टीम को गोरखपुर के सांसद व सिने अभिनेता रवि किशन ने आवास पर मुलाकात कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आगरा मंडल के टीम अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चार ट्राफी अपने नाम कीं। इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ टीम कोच का पुरस्कार भी मिला। प्रतियोगिता में आगरा मंडल के श्रेयस यादव, अमन कुमार, लकी कुमार, रुद्र प्रताप, कुनाल उपाध्याय, आरोही भदौतिया, जान्हवी ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.