Agra News: आगरा खंड स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज
आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: आगरा खंड शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए जिला के 20 मतदेय स्थलों पर 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन ने मतदेय स्थलों की सुरक्षा के लिए पांच जोन व 20 सेक्टर बनाकर अधिकारियों की तैनाती की है। गुरूवार को डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह की मौजूदगी में मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। डीएम ने जानकारी दी कि जनपद में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 20 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों में शिक्षक निर्वाचन के सात व स्नातक निर्वाचन के 12 मतदेय स्थल शामिल हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर चार मतदान कार्मिकों एवं छह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। निर्वाचन को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.