Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर शराब के साथ दो दबोचे
आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: जीआरपी आगरा कैंट ने ट्रेनों व स्टेशनों पर अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि दीपावली वाले दिन रविवार को आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी की चेकिंग टीम को देखकर दो युवक तेज कदमों से चलने लगे। टीम ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके बैगों के अंदर दिल्ली मार्का 22 अवैध अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम अभिमन्य पांडे निवासी व राहुल सिंह निवासी जिला गाजीपुर बताए। दोनों को आबकारी अधिनयम के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.