आगरा, सितम्बर 26 -- Agra News: राजा रामकुमार भार्गव स्मृति यूपी स्टेट 15 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में छठे दिन सीनियर वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। आगरा के पारस गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। बाकी खिलाड़ियों ने भी जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत की। प्री क्वार्टर फाइनल में 70 का ब्रेक लगाकर आगरा के पारस गुप्ता ने सबसे चमकदार प्रदर्शन किया। फतेहाबाद रोड स्थित होटल मेपल रिज में उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आगरा बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि पहले प्री क्वार्टर फाइनल में रामपुर के महफज खान ने लखनऊ के अनुज भार्गव को 4-3 से, दूसरे प्र...