Agra News: आईआईटी में चयनित छात्र का हुआ सम्मान
आगरा, जुलाई 21 -- Agra News: होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में सोमवार को आईआईटी रुड़की में चयनित छात्र भावेश सिंह का सम्मान किया गया। नर्सरी कक्षा से इसी विद्यालय के छात्र रहे भावेश को प्रधानाचार्य सोनिका चौहान ने स्मृति चिह्न व बुके भेंट कर सम्मानित किया। भावेश सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि छात्र डीप लर्निंग करें, निरंतरता बनाए रखें, सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और पढ़ाई में समय के बजाय गुणवत्ता पर ध्यान दें। संचालन कॉर्डिनेटर खुशबू मनचंदा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.