Agra News: अश्लील हरकत के आरोपित को मिली राहत
आगरा, अगस्त 6 -- Agra News: अपर जिला जज महेश चंद वर्मा ने अश्लील हरकत, मारपीट समेत अन्य में आरोपित चंदो उर्फ चंद्रशेखर निवासी जगनेर का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया। वादी ने थाना जगनेर में मुकदमा दर्ज कराकर बताया था कि उसका पति बाहर काम करता है। घर के सामने रहने वाला आरोपित आए दिन उसे परेशान करता था। गलत हरकत पर वादी ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। छह जुलाई की शाम खेत पर जाने के दौरान पीछे से आए आरोपित ने उसे दबोच कर छेड़छाड़ की। विरोध पर गाली गलौज और मारपीट की। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। आरोपित की ओर से अधिवक्ता ने तर्क दिए कि उसे झूठा फंसाया गया है। उसकी विदेश में नौकरी लग गई है, इसलिए उसे नामजद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.