आगरा, जुलाई 7 -- Agra News: तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी पटियाली ने भ्रमण के दौरान मिली सूचना के आधार पर की। एसडीएम आतिश कुमार सिंह मंगलवार की शाम क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ग्राम खड़ेई के पास अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान खनन गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर संबंधित जेसीबी मशीन को मौके पर ही जब्त करा दिया गया। इसके बाद खनन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खनन इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को सीज कर दिया और नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि अवैध खनन में और कौन-कौन लोग शामिल थे। खनन की अनुमति थी ...