Agra News: अलीगंज के गंगपुर, जलेसर के इसौली में पुलिस चौकी निर्माण का मार्ग प्रशस्त
आगरा, सितम्बर 16 -- Agra News: जनपद के गंगपुर एवं इसौली गांवों में पुलिस चौकी स्थापना के लिए भूमि को अपने अधिकार में लिए जाने के आदेश डीएम ने पारित किए हैं। इसके बाद दोनों स्थानों पर पुलिस चौकी निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। डीएम से पारित आदेशों के अनुसार तहसील अलीगंज के परगना वरना स्थित ग्राम गंगपुर में 098 हेक्टेयर भूमि पुलिस विभाग को पुलिस चौकी के निर्माण के लिए उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई की गई है। तहसील जलेसर के ग्राम इसौली में 0.757 हेक्टेयर भूमि में से 0.243 हेक्टेयर भूमि पुलिस चौकी निर्माण के लिए पुलिस विभाग के पक्ष में लिए जाने के आदेश किए गए हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेश, निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन पुलिस चौकियों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.