Agra News: अलमारी की चाबी बनाने आए युवक ने पार कर दिए लाखों के गहने
आगरा, जुलाई 22 -- Agra News: हरीपर्वत क्षेत्र में अलमारी की चाबी बनवाना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोपित चाबी बनाते बनाते अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये के गहने चुरा ले गया। गांधी नगर निवासी आरती परमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि घटना चार जुलाई की है। दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच वह घर की अलमारी की चाबी बनवा रही थी। दो युवक चाबी बनाने में जुटे थे। आरोप है कि चाबी बनाने के दौरान युवक ने अलमारी में रखे सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। जिनकी कीमत करीब चार से पांच लाख रुपये हैं। पीड़िता का कहना है कि सभी आभूषण उन्होंने अपनी छोटी-छोटी बचत से वर्षों में खरीद थे। पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर आरोपितों की पहचान की कोशिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.