Agra News: अमांपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
आगरा, अगस्त 31 -- Agra News: अमांपुर रोड पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन युवक की मौत की सूचना पर दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को मृतक के अंतिम संस्कार कराने गया युवक काली नदी में स्नान करते समय डूब गया। पुलिस युवक के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पीएसी व एनडीआरएफ के गोताखोर काली नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम करीब सात बजकर 30 मिनट पर गल्लामंडी के निकट कालोनी का रहने वाला 25 वर्षीय राहुल पुत्र सौरन राजपूत अमांपुर से अपने घर वापस लौट रहा था। राहलु जब बाइक से गांव हनौता के गेट के पास पहुंचा तो बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.