Agra News: अमांपुर में मकान की छत गिरी, बडा हादसा टला
आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर में बरसात की वजह से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई सदस्य नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी। हालांकि छत के मलबे में दबकर घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परिजनों के मुताबिक आंबेडकर नगर निवासी गीता अग्रवाल पत्नी संजय कुमार घर में सोई हुई थी। तभी बारिश के दबाव के कारण उनके मकान के एक हिस्से की छत अचानक ढह गई। मकान के जिस हिस्से की छत गिरी, उसका उपयोग परिवार के लोग केवल सामान रखने के लिए करते थे। इसी कारण इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान हालांकि छत गिरने से कमरे के अंदर रखा हुआ काफी घरेलू सामान मलबे के नीचे बरकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kund...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.