Agra News: अमांपुर में दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की
आगरा, जुलाई 7 -- Agra News: नगर पंचायत अमांपुर में प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने कस्बा में दुकानों पर पहुंचकर सघनता से जांच की और सभी व्यापारियों को भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग व बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी। इस कार्रवाई के तहत नगर पंचायत की टीम ने कस्बा की तीन दुकानों पर छापामारी करते हुए कुल 2 किलो 150 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी दुकानदारों से मौके पर ही 1800 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान लोगों को भी पॉलिथीन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जागरूक किया। अभियान के दौरान नगर पंचायत के लिपिक गोपाल शर्मा, सुपरवाइजर चरण सिंह, दिनेश कुमार, हेमंत चल, ओमकार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.