आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में सहावर रोड पर अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला की गिरकर मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस एवं परिवारीजन पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घायल को रेफर किए जाने के बाद परिजन अन्यत्र लेकर चले गए। परिजनों के मुताबिक 30 वर्षीय राहुल पुत्र रामगुलाम निवासी नगला चौबे लखनऊ के गोसांईगंज थाना में आरक्षी के पद पर हैं। वह अपने-अपने घर नगला चौबे से बाइक पर अपनी चचिया सास चांदनी पत्नी तेजपाल निवासी नरूसा थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद को बैठाकर पटियाली के अशोकपुर ले जा रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक खरपरा के निकट आई, तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी का टायर फट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक में जा लगी। जिससे पर बैठी चांदन...