Agra News: अनंत चतुर्दशी पर महागणपति के दर्शन को पहुंचे नन्हे श्रद्धालु
आगरा, सितम्बर 25 -- Agra News: छलेसर रोड स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव का श्रद्धा व उल्लास के साथ समापन हुआ। समापन दिवस पर नन्हे-मुन्ने बच्चे विशेष रूप से मंदिर पहुंचे और श्री वरद वल्लभा महागणपति के दर्शन किए। बच्चों ने मंदिर में सामूहिक प्रार्थना के साथ श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया। बच्चों के लिए भगवान महागणपति का भव्य शृंगार विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर वस्त्र सेवा धर्मेंद्र अग्रवाल की ओर से की गई। बच्चों ने मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धाभाव से प्रार्थना की। मंदिर में तैयार किए गए 101 किलो के मेवा मोदक को देखकर स्कूली बच्चे विशेष रूप से उत्साहित और अचंभित नजर आए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ गणपति को लेकर गंगा घाट के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.