Agra News: अधिवक्ताओं ने पटियाली के तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
आगरा, अक्टूबर 28 -- Agra News: बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने पटियाली के तहसीलदार न्यायालय में राजस्व वादों की सुनवाई, पत्रावलियों के रखरखाव व रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में हो रही समस्याओं को लेकर डीएम प्रणय सिंह से जांच की मांग की है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने जांच की मांग को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बुधवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पुराने और नए राजस्व वादों की पत्रावलियों के रखरखाव में अनियमितता बरती जा रही है। रेस्टोरेशन प्रार्थना-पत्रों पर समय से सुनवाई और आदेश पारित नहीं होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा न्यायालय के आदेश के बाद भी परवाना जारी करने में कथित देरी होने की शिकायत की गई है। पत्रावलियों का उचित रखरखाव और अभिलेखों का समय से उपलब्ध होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.