Agra News: अधिवक्ताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: अधिवक्ता संदीप शर्मा के साथ थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता के विरोध में दीवानी के गेट नंबर दो पर अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर सोमवार को प्रभातफेरी निकाल व पुतला दहन की धमकी दी है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि साथी अधिवक्ता संदीप शर्मा के साथ हुई लूट की घटना का मुकदमा थाना सिकंदरा पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। संचालन में अधिवक्ता मुकेश निम एवं आधार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। धरने में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक भारद्वाज, सुरेंद्र लाखन, रमाशंकर शर्मा, लोचन चौधरी, चौधरी अजय सिंह, वीरेंद्र फौजदार, वरुण गौतम, राज कुमार चाहर, उमेश दीक्षित, अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.