Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
आगरा, जुलाई 2 -- Agra News: अमांपुर थाना क्षेत्र में नगला तेज सिंह के निकट मंगलवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक 24 वर्षीय यशवीर पुत्र महीपाल निवासी नगला ढोकन सहावर बाइक से मंगलवार की शाम अमांपुर के नगला तेजसिंह गांव में दावत खाने गया था। दावत खाकर लौटते समय नगला तेज सिंह गांव के बाहर ही अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। शिनाख्त के बाद परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इसके बाद थाना पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.