Agra News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। कासगंज रोड पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार मृतावस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र मुन्ना लाल निवासी सराय अहमद खां थाना मारहरा एटा के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.