Agra News: अछनेरा स्टेशन पर बनकर तैयार हुआ 12 मीटर चौड़ा एफओबी
आगरा, अक्टूबर 28 -- Agra News: आगरा मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अछनेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का Rs.22.50 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास तथा यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य किए गए हैं। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि स्टेशन पर 3,040 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्टेशन भवन का विकास किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 9 करोड़ की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज तैयार किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए लगभग Rs.94 लाख की लागत से लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 3 प्लेटफार्म शेल्टर का विकास एवं सुदृढ़ीकरण, 3,700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.