आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आठ झांकियों, 18 वैश्य गोत्रो के नाम से 18 स्वागत द्वार और श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर से वाटर वर्क्स चौराहे तक बल्केश्वर क्षेत्र को रंगीन विद्युत रोशनी से सजाएंगे अग्रबंधु। जिसमें आमंत्रण यात्रा, हवन, शोभायात्रा सहित महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। रविवार को श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में महाराजा अग्रसेन जयंती के आमंत्रण-पत्र का विमोचन किया। शुरूआत महाराजा अग्रसेन बने श्याम सुंदर सिंघल व महारानी माधवी बनी नीता सिंघल को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष वीके अग्रवाल और मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल ने बताया कि महोत्सव की शुरूआत 9 अक्तूबर को सुबह ...