Agra News: अग्रवाल संगठन का स्थापना दिवस संपन्न
आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग द्वारा अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण कर 31 वर्ष में प्रवेश पर स्थानीय मुंबई वाली बगीची में हवन, झंडारोहण किया गया। संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, संस्थापक संरक्षक सुरेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गोपाल दास बंसल ने सामूहिक रूप से महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर पीत ध्वज पताका फहराई एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में सीए राकेश अग्रवाल, महामंत्री राजीव खेमका, कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल सहित मुकेशचंद्र अग्रवाल, जयेश अग्रवाल, गौरव गोयल, राजीव बंसल, समीर अग्रवाल, डॉ.अंकुर गर्ग, शेखर अग्रवाल, सतीश गोयल, संदीप अग्रवाल, डॉ.हिमांशु, संजय अग्रवाल, विनोद गर्ग, वीरेंद्र अग्रवाल, संजीव जैन, विजय सिंघल, नितिन बंसल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.