Agra News: अक्तूबर में 128 रैक लदान से 43.63 करोड़ की आय
आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: आगरा रेल मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अक्तूबर माह में 128 रैक का लदान किया। इससे मंडल को कुल 43.63 करोड़ की आय प्राप्त हुई तथा 3,05,334 मीट्रिक टन माल का परिवहन किया गया। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि अक्तूबर में आईओसी बाद से 105 रैक पीओएल के लदान से Rs.40.98 करोड़, बीओसी बाद से 1 रैक बिटुमेन से Rs.56.28 लाख, आईसीडीवाई से 14 रैक कंटेनर के लदान से 1.05 करोड़, गोविंदगढ़ से 1 रैक बैलास्ट के लदान से Rs.23.49 लाख की आय प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त रामगढ़ से 13 वैगन ई-ऑयल, 1 वैगन मार्बल पाउडर एवं यमुना ब्रिज से 20 वैगन आलू एवं 1 वैगन ई-ऑयल का भी लदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.