आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: छावनी क्षेत्र की सड़कें शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती हैं। अंधेरा और टूटी सड़कें वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। गड्ढे दिखाई नहीं देने की वजह से वाहन चालक संतुलन खो दे रहे हैं। हादसे हो रहे हैं। लोग घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके छावनी परिषद के अधिकारी सोए हुए हैं। छावनी परिषद में सड़कों पर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट पोल लगे हुए हैं। मेट्रो निर्माण के चलते कई सड़कों से पोल्स को हटाया गया है। वहीं कई सड़कों पर लाइटें खराब पड़ी हैं। जल नहीं रही हैं। वहीं दूसरी ओर छावनी क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत खस्ता है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। इन से गुजरना मुश्किल है। शाम होते ही इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता हैं। अंधेरे में टूटी सड़कों से सफर के दौरान दुपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल ह...