आगरा, जुलाई 9 -- Agra News: आगरा पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में गुरुवार को आगरा जोन की 18वीं अंतर जनपदीय फुटबॉल एवं वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और टीम भावना के साथ प्रतस्पिर्धा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस बल में एकता, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 9 से 11 जुलाई तक आयोजित होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में आगरा जोन के आठ जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। जबकि वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में सात जनपद अपने नवाचार और शोध प्रस्तुत करेंगे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल मैच में 62वीं...